सोमवार, 22 जून 2026

लखनऊ : रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र का भय दिखा किशोरी का शोषण कर रिश्तों को किया तार-तार।||Lucknow: A relative threatened a teenage girl with black magic and exploited her, shattering relationships.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र का भय दिखा किशोरी का शोषण कर रिश्तों को किया तार-तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है।
पीडिता की पिता ने दूरे के एक रिस्तेदार पर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने मे एफआईआर दर्ज कराया है।
आरोप  है कि रिस्तेदार ने नाबालिग लड़की को तंत्र मंत्र विद्या के नाम पर डरा-धमका कर जाल में फंसाया। इसके बाद उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर करीब एक साल तक उसका मानसिक शोषण करता रहा है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार लखनऊ रायबरेली रोड़ निवासी पीडिता ने पुलिस को बताया कि दूर के रिस्तेदार रवींद्र गुप्ता उर्फ सोनू ग्वालियर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है उसका घर पर अक्सर आना-जाना था इसलिए परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। इसी बीच उसने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे मैसेज भेजकर डराने-धमकाने लगा। आरोपी ने तांत्रिक विद्या का खौफ दिखाकर किशोरी को प्रभाव में ले लिया था। बिटिया गुमसुम रहने लगी थी पूछने पर कोई जबाब नही देती एक दिन बीते 8 जून को जब परिवारीजनों ने बेटी का इंस्टाग्राम चैट चेक किया, तब जाकर इस खौफनाक हकीकत का खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी सालभर से मोबाइल पर अश्लील बातें कर रहा था और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसके वह धीरे धीरे स्कूल जाना भी लगभग छोड़ दिया था इस घटना के बाद से बेटी गहरे सदमे और मानसिक तनाव में है।  पीजीआई पुलिस ने  पीडिता के पिता की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज मामले छानबीन और जांच शुरु कर दी है।