सोमवार, 22 जून 2026

लखनऊ : शॉप की ऑडिट कराने पर खुली 8.55 करोड़ के गबन की पोल,कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज।।||Lucknow: An audit of the shop exposed the embezzlement of Rs 8.55 crore, FIR registered on the orders of the court.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शॉप की ऑडिट कराने पर खुली 8.55 करोड़ के गबन की पोल,कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अपने नौ कर्मचारियों पर 8.55 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पीजीआई पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ एवं जांच शुरू कर दी। कम्पनी मालिक के ऑडिट कराने पर धन गबन की पोल खुली।।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी निवासी कारोबारी हेमंत कुमार
की उतरठिया बाजार में इलेक्ट्रॉनिक समानों की शॉप है कारोबारी ने अपनी दी तहरीर मे बताया कि विवेक कुमार यादव को मैनेजर पद नियुक्त कर नौ कर्मचारियों के साथ दुकान की जिम्मेदारी सौपी रखी थी।आरोप है कि कुछ माह पहले उन्होंने रिकॉर्ड और स्टॉक का ऑडिट कराया तो गम्भीर अनियमितताऐं सामने आयी। रिपोर्ट में 8.55 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई। गहनता से जांच करने पर पता चला कि बिक्री से मिली रकम का हिस्सा कंपनी के खातों में जमा नहीं किया गया। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप समेत महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्टॉक में भी भारी कमी मिली। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और गलत लेखा प्रविष्टियां बनाकर फर्जीवाड़ा किया है। आरोप है कि हिसाब किताब मांगने पर आरोपियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए घर पर चढ़कर अभद्रता और हाथा-पाई किया।घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।स्थानीय पुलिस और पुलिस अधिकारी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट मे फरियाद लगाया। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।।