मऊ :
बेखौफ चोरों ने दो घरों में घुसकर किया लाखों के आभूषण चोरी,गांववासियों मे दहशत।
●पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज में बीतिरात अज्ञात चोरों ने दो घरों पर धावा बोल कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर लिए। चोरी की खबर जब परिजनों को हुई तो उन्होंने माथा पिटना शुरू कर दिया। सुचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गया। गांव निवासी अंगद यादव परिवार के साथ गांव में रहता है जबकि दो अन्य भाई परिवार के साथ बाहर रहते हैं। बताया जाता है कि अंगद यादव परिवार और बच्चों के साथ छत पर सोया हुआ था। सुबह पांच बजे के बाद नींद खुली तो वह नीचे आया देखा तो उसके और भाईयों के सभी पांच कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं। जब पास में जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अन्दर जाकर देखा तो सभी कमरों में रखें बक्सों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब देखा तो लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नगदी बक्से से गायब थे। इसी बीच पांच सौ मीटर दूर प्रदीप त्रिपाठी के घर भी चोरी की सुचना मिली। जिसके बाद भागे भागे ग्रामीण प्रदीप त्रिपाठी के घर पहुंचे। पता चला कि घर में घुस कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नगदी उठा ले गए। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना ने ग्रामीणों को हिला दिया। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी रौहन सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बेखौफ दो घरों में लाखों रुपए की घटना से गांव वासी काफी भयभीत हैं। पीड़ित परिवार अंगद यादव और प्रदीप त्रिपाठी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
