गौतमबुद्धनगर: देव मोटर्स में नई ‘विक्टोरियस एज एडिशन’ का भव्य अनावरण, मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने की लॉन्चिंग!!
दो टूक//नोएडा। सेक्टर-49 स्थित मारुति सुजुकी के अधिकृत शोरूम देव मोटर्स में नई ‘विक्टोरियस एज एडिशन’ कार का भव्य लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके शोरूम पहुंचने पर जनरल मैनेजर सोयूज तंवर, मैनेजर राधे गुर्जर, प्रदीप नागर एवं समस्त स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने नई कार का अनावरण (Unveiling) कर उसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। इसके बाद केक काटकर इस खास अवसर का उत्सव मनाया गया। शोरूम में मौजूद ग्राहकों और अतिथियों ने नई कार के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और शानदार फीचर्स की सराहना की।
देव मोटर्स के मैनेजर राधे गुर्जर ने बताया कि मारुति सुजुकी हमेशा ग्राहकों की जरूरतों और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल बाजार में पेश करती है। उन्होंने कहा कि ‘विक्टोरियस एज एडिशन’ को आधुनिक फीचर्स, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आकर्षक लुक के साथ लॉन्च किया गया है, जो ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाएगी।
मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि मारुति सुजुकी वर्षों से आम लोगों के भरोसे का प्रतीक बनी हुई है। कंपनी ने हमेशा कम बजट में बेहतर सुविधाओं और आधुनिक तकनीक से लैस वाहन उपलब्ध कराकर लोगों के सपनों को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन सुविधाओं की कल्पना कभी केवल महंगी गाड़ियों में की जाती थी, आज मारुति उन्हें आम परिवारों की पहुंच में ला रही है।
अशोक भाटी ने देव मोटर्स के प्रबंधन और कर्मचारियों को नई कार की लॉन्चिंग पर बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी होता है और मारुति सुजुकी ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों और बेहतर सेवाओं के दम पर यह विश्वास कायम रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई ‘विक्टोरियस एज एडिशन’ ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी।
इस अवसर पर प्रदीप भाटी, अनिल खारी, सचिन अवाना, बिंटू भड़ाना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा नई कार की सफलता और कंपनी की निरंतर प्रगति की शुभकामनाओं के साथ हुआ।।
