लखनऊ :
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ कैंसर संस्थान में
वृक्षारोपण।
दो टूक : "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर "कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ" में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में अशोक, मौलश्री सहित लगभग 20 औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण किया गया।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रही, जिसके अनुरूप संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो.एम.एल.बी.भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयेन्द्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रो. सबुही कुरैशी, डॉ. एस. प्रिया, डॉ. सुकृति, रेजिडेंट चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की शपथ ली। संस्थान प्रशासन ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके।
