लखनऊ :
कुत्ता टहलाने गए युवक को चोरी के आरोप मे दबंगों ने बेरहमी से की पीटाई, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में घर बाहर कुत्ता टहलाने गए युवक को चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ कर जमकर पीटाई की। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन पहुचे तो दबंग युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामला 19 जून की रात रामटोला खरिका तेलीबाग पीजीआई का है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पी0जी0आई0 क्षेत्र राम टोला खरिका तेलीबाग में राजकुमार अपनी पत्नी अंजना देवी और बच्चों के साथ रहते हैं।इनकी पत्नी अंजना ने थाना पीजीआई में दी तहरीर मे बताया कि मेरा बेटा करन कुमार बीते 19 जून की रात खाना खाने के बाद लग-भग 11 पालतू कुत्ते को टहलाने के घर से बाहर गया हुआ था वही पर सोनू व अजय ये दोनो लोगो ने चोरी का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट कर करन कुमार का सिर फोड दिया और शरीर में काफी चोटे लगी है शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरहर हो गये। जिसकी सूचना पुलिस को लिखित दी। फिलहाल पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन मे जुटी हुई है।
●घायल युवक की फोटो--
