रविवार, 21 जून 2026

मऊ :भूसी की आड़ में शारब तस्करी करने वाला तस्कर 4 सौ पेटी के साथ गिरफ्तार।||Mau:A smuggler smuggling liquor under the guise of husk was arrested with 400 cases.||

शेयर करें:
मऊ :
भूसी की आड़ में शारब तस्करी करने वाला तस्कर 4 सौ पेटी के साथ गिरफ्तार।
पंजाब की अंग्रेजी शराब से यू पी मे बहार।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग मऊ की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आबकारी विभाग द्वारा मोहम्मदाबाद-नदवासराय मार्ग पर सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
जांच के दौरान ट्रक संख्या HR39 D5275 की तलाशी ली गई, जिसमें 400 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब पर "For Sale in Punjab Only" अंकित था, जिससे स्पष्ट है कि शराब को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश में लाया जा रहा था। तस्करों द्वारा शराब को छिपाने के उद्देश्य से उसे भूसी की बोरियों के नीचे रखकर परिवहन किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मनीष कुमार निवासी बाड़मेर, राजस्थान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से एक मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित अभिलेख तथा ₹2,000 नकद भी बरामद किए गए।
बरामद शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 63/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध शराब के स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना सहित आबकारी के टीम के अन्य सदस्य भी रहे