रविवार, 21 जून 2026

लखनऊ : चिकन - मटन की दुकान पर ग्राहक ने की तोड़फोड़,विरोध पर पीटा,मटन देने में हुई थी देरी।||Lucknow: Customer vandalized chicken and mutton shop, beat up customer for protesting delay in delivery of mutton.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
चिकन - मटन की दुकान पर ग्राहक ने की तोड़फोड़,विरोध पर पीटा,मटन देने में हुई थी देरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके में एक चिकन मटन शॉप' पर मटन देने में देरी होने पर एक ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज एवं तोड़फोड़ कर दुकानदार और  उसके नौकर की बेरहमी से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घटना 15 मई देर रात की है एफआईआर एक महीने बाद दर्ज हुई है।।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र में चौराहे,तिरहे पर देर रात तक दुकाने खुली रहती है जहाँ अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा होता है और अपराधिक घटनाएं सामने आती है इसकी बानगी थाना पीजीआई के निकट सेक्टर 16 वृन्दावन योजना में देर रात खुली एक चिकन मटन की दुकान में मटन का आडर बनने में देर हुआ हुआ तो दबंगो ने दुकानदार समेत स्टाफ की जमकर धुनाई कर जान से मारने की दी धमकी देते फरार हो गए थे।
दुकानदार विशाल कुमार रस्तोगी निवासी 11B/54 वन्दावन योजना थाना पी0जी0आई ने स्थानीय थाने मे दी तहरीर मे बताया कि वृन्दावन योजना
सेक्टर 16 आरकेडियम 1 मे पुर्वाचल हाडी मटन नाम से दुकान चलात हूँ बीते दिनांक 15/5/2026 को अपने दुकान पर मौजूद था की UP32KR3515 तथा UP32DD7227 दो मोटर साइकलो से कुल 04 व्यक्ति लगभग 22.00 बजे के आस पास नशे की हालत में दुकान पर आए
और मटन के लिये आर्डर किए बनने में कुछ समय लगने पर चारो व्यक्ति अचानक उत्तेजित होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारो व्यक्तियो ने लात घुसो व डंडे से बुरी तरह मुझे तथा साथ मे काम करने वाले मेरे स्टाफ मजुलकू सोनी उर्फ विजय सोनी को बुरी तरह  पीटाई कर के जख्मी कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने जांचोपरांत बीते शनिवार 20 जून को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।