शुक्रवार, 19 जून 2026

लखनऊ : कार से हैण्ड-बैग चोरी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार,पहुंची हवालात।।||Lucknow: A woman who stole a handbag from a car was arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कार से हैण्ड-बैग चोरी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार,पहुंची हवालात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस टीम ने कार से महिला का हैण्डबैग चोरी करने वाली महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार लखनऊ  के राजाजीपुरम सूर्यनगर  निवासी नीलिमा गुप्ता पुत्री भगवान दास ने थाना कृष्णानगर पर तहरीर देते हुए  बताया कि बीते 10 जून को न्यू फेयर सेंटर अमरूदही बाग के पास खड़ी उनकी चार पहिया गाड़ी से अज्ञात के द्वारा उनका हैंडबैग चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कृष्णानगर पर मु0अ0सं0 253/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के निर्देशन में घटना के सफल अनावरण हेतु दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र का गहन विश्लेषण किया गया।
पुलिस टीमों के अथक प्रयासों एवं सटीक सूचना के आधार पर आज दिनांक 19.06.2026 को गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास क्षेत्र से एक शातिर महिला अभियुक्ता निशा पत्नी राजू, निवासिनी कांशीराम कॉलोनी, हसनखेड़ा, थाना पारा, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी से संबंधित सामान एवं नकदी बरामद की गई।गिरफ्तार महिला का नाम निशा पत्नी राजू निवासिनी काशी राम कालोनी हसनखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष  ।
 गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है गिरफ्तार  महिला से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थाना,जनपद,ईकाईयाँ से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।