लखनऊ :
किशोर ने घर मे घुसकर सो रही मासूम से दुष्कर्म की कोशिश,केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज इलाके मे एक पड़ोसी युवक ने मौका पाकर घर मे घुसकर सो रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश किया। आहट पाकर जगे परिजनों ने युवक को पकड़ लिया, सूचना पर पहुची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छानबीन कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है पीडिता मूक-बधिर बच्ची है। आरोपी युवक उसके पड़ोस में ही रहने वाला है। घटना बीती रात की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुटी हुई है।
विस्तार :
थाना सआदतगंज प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र मौला नगरी सआदतगंज एक 09 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पूछताछ की गई। प्रारम्भिक जांच में पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय बाल अपचारी द्वारा उक्त घटना कारित की गई है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों से बातचीत कर आवश्यक तथ्य संकलित किए गए तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले की गहन विवेचना करते हुए सभी उपलब्ध साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों का संकलन किया जा रहा है।
