लखनऊ :
प्रेम रोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किशोरी को भगाने का आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम ने नाबालिग पीडिता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी प्रेम रोगी को ने गिरफ्तार कर जेल भेझ दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना नाका हिण्डोला स्थानीय पर पीडित के द्वारा दिनांक 01.06.2026 को लिखित तहरीर दी गई थी कि आरोपी युवक ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नाका हिण्डोला पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 137(2)/87 बी0एन0एस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, लखनऊ के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा युवती की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2026 को थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी युवक बीरा को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
