मंगलवार, 2 जून 2026

लखनऊ : DCP ट्रैफिक आफिस मे तैनात मुख्य आरक्षी की इलाज के दौरान मौत।||Lucknow: A head constable posted at the DCP Traffic office died during treatment.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
DCP ट्रैफिक आफिस मे तैनात मुख्य आरक्षी की इलाज के दौरान मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के यातायात डीसीपी कार्यालय मे कार्यरत दिवान की केजीएमयू मे इलाज के दौरान बीते सोमवार को मौत हो गई। होनहार कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जावन की असमय निधन से परिवार समेत पुलिस विभाग मे शोक की लहर फेल गई। 
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार उत्तर पुलिस मे मुख्य आरक्षी मनिन्दर सिंह जो एक लम्बे समय तक थाना PGI व थाना गाजीपुर समेत लखनऊ मे तैनात रहे। वर्तमान मू डीसीपी ट्रैफिक आफिस मे कार्यरत रहे। दस दिन पहले अचानक नाक,कान और मुख,खून आने पर पुलिस मित्रों ने आनन फानन मे मसहूर निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया जहाँ राहत नही मिलने पर परिजनों और पुलिस स्टाफ ने केजीएमयू मे भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। मुख्य आरक्षी मनिन्दर सिंह के निधन से परिवार मे कोहराम मच गया वहीं साथियों मे शोक की लहर फैल गई और नेक दिल खुशमिजाज का एक साथी खो दिया।।

  दिवंगत आत्मा को श्री चरणों मे स्थान दें एवं इस अपार दुःख की घड़ी मे परिवारीजन को दुख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।