लखनऊ :
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ आयु के लिए छात्राओं ने किया योगाभ्यास।
दो टूक : 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के
उपलक्ष्य में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग तथा दर्शन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दिनांक 20 जून 2026 को महाविद्यालय प्रांगण में 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के अनुसार योगाभ्यास का आयोजन किया गया I जिसका संयोजन व संचालन मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढी (एन.सी.सी. अधिकारी व विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र) ने किया I उन्होंने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग क्रम के अनुसार ही ग्रीवा, स्कन्ध चालन क्रियाओं से लेकर बैठ कर, खड़े होकर, पेट के बल लेटकर, पीठ के बल लेटकर करने वाले भुजंगासन, मकरासन, भद्रासन, वक्रासन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान आदि का अभ्यास करवाया I
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अष्टांग मार्ग की साधना है I यौगिक क्रियाएं हमें विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाती हैं तथा सहज, सरल और तनाव मुक्त जीवन की राह दिखाती हैं I
योगाभ्यास का आयोजन 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया I
योगाभ्यास में कैडेट अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, दीप्ति , प्रियांशी, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी,वर्तिका सक्सेना, निकिता सिंह, मुस्कान साहू, निधि, अलिशा, माही, रानी, अरुंधति, रजनी , अर्पिता, निष्ठा समेत बड़ी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्राएँ सम्मिलित हुईं I
कार्यक्रम का आरंभ संगच्छध्वं संवदध्वं - - इस संकल्प के साथ हुआ तथा समापन .सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:...... इस प्रार्थना के साथ हुआ I
●NCC छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य रहने का दिया संदेश।
