मंगलवार, 2 जून 2026

लखनऊ : पांचवे बड़े मगंल पर गणपति रेस्टोरेंट में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।||Lucknow: A huge feast was organised at Ganpati Restaurant on the fifth Bade Mangal.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पांचवे बड़े मगंल पर गणपति रेस्टोरेंट में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर दो में स्थित गणपति रेस्टोरेंट के मालिक रजनीश त्रिवेदी व उनके बेटो प्रशांत त्रिवेदी व रिषभ त्रिवेदी मगंलवार को ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया।सुंदरकांड पाठ के समापन पर हवन पूजन के बाद वीर बजरंगी को भोग लगाकर भंडारे में पूड़ी-सब्जी,छोला चावल व बूंदी के प्रसाद का राहगीरो को वितरण किया।भंडारे में प्रमुख रूप वरिष्ठ समाजसेवी गंगा प्रसाद तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,मनोज अवस्थी,अनुपम शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार विनय तिवारी,अनुपम मिश्रा,सागर बाजपेयी,श्लोक तिवारी,अकुंश मिश्रा, निश्चल शुक्ला,अभय सिंह,प्रधान अभय कांत दीक्षित,आलोक द्विवेदी,देश दीपक भट्ट,रीतेश सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्र के संभ्रान्त लोग व व्यापारी मौजूद रहे।
निगोहां में श्री मद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
लखनऊ के निगोहां गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण  के समापन पर मगंलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।आयोजित भंडारे में पूड़ी, सब्जी, खीर, रायता, बूंदी, पना का वितरण का वितरण किया गया।भंडारे का आयोजन आयोजक मायाराम त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी,राजा त्रिपाठी द्वारा किया गया।भंडारे में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी अनुज तिवारी,ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित,समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, काका तिवारी, प्रमोद त्रिवेदी,प्रधान अभय कान्त दीक्षित,निश्चल शुक्ला,रिषभ त्रिवेदी,सभासद हिमांशु तिवारी समेत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।