लखनऊ :
लड़कियों को दूसरे शहर में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,सरगना युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस ने लड़कियों को शादी के नाम पर दूसरे राज्यों में में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह की सरगना युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है।आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लड़कियों को निशाना बनाता है।। उन्हें बहला-फुसलाकर राजस्थान भेजती थी। जहां उनकी पैसों के बदले शादी कराई जाती थी। गिरफ्तार गिरोह के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए अन्य जानकारी करने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज इलाके की एक महिला ने 12 मई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उनकी बेटी की मृत्यु के बाद उनकी 16 वर्षीय और 12 वर्षीय दो नातिनें उनके साथ रह रही थीं। आरोप है कि रायबरेली से आई एक 16 वर्षीय किशोरी दोनों नाबालिग लड़कियों को बिना बताए अपने साथ लेकर चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि रायबरेली निवासी प्रिया पटेल ने नाबालिग लड़कियों को अगवा कराया और उन्हें बेचने के उद्देश्य से कार से राजस्थान ले जाया गया और राजस्थान पहुंची मोहल्लागंज पुलिस ने अपहरण की गई दो नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया था। पुलिस गिरोह एक्टिविटी जांच करने में जुटी है।
पूर यह मामला -
कोतवाली मोहनलालगंज मे दर्ज प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस उपायुक्त महोदय दक्षिणी द्वारा 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया व 01 पुलिस टीम को सादे वस्त्रों में भी लगया गया।
• पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए आसपास के क्षेत्रों के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज का गहन निरीक्षण किया गया बच्चों के पास उपलब्ध मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के बावजूद पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी रखा गया। विवेचना के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त दोनों बच्चों को नामित अभियुक्ता बाल अपचारी एवं प्रिया पटेल द्वारा ही ले जाया गया है।
• पुलिस टीमों द्वारा टेक्निकल व मैनुएल साक्ष्यो के द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को दिनांक-18.05.2026 को सकुशल बरामद किया गया। बालिकाओं के बयान अंतर्गत धारा-180/183 बीएनएसएस से खुलासा हुआ कि अभियुक्त अनुराग यादव, प्रिया पटेल, एक बाल अपचारी द्वारा बच्चों (पीड़िताओं की रिस्तेदार) से दोस्ती कर उनकी शादी हेतु बेंचने की नियत से राजस्थान (कोटा) ले जाया गया था।
• दिनांक-03.06.2026 पुलिस टीम द्वारा 1.अनुराग यादव 2. मोहम्मद अख्तर 3. प्रिया पटेल 4. एक बाल अपचारी को अतरौली क्रॉसिग के पास से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है यह सभी रायबरेली जनपद के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में गिरोह की सरगना प्रिया पटेल ने बताया कि उसकी मुलाकात सोनम (निवासी कोटा, राजस्थान) से वर्ष 2020 में उसकी एक रिश्तेदार के यहां रायबरेली में आयोजित एक शादी समारोह में हुई थी। उसी दौरान सोनम ने उसे बताया था कि गरीब एवं सुंदर लड़कियों की राजस्थान में शादी कराकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है और यदि वह ऐसी लड़कियां उपलब्ध कराएगी तो उसे भी अच्छा पैसा मिलेगा।
इसके बाद प्रिया पटेल उर्फ शीला अपने पुरुष मित्र अनुराग यादव के साथ पिछले लगभग 02 वर्षों से रायबरेली में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। प्रिया अपने साथी मो0 अख्तर एवं अनुराग यादव के साथ मिलकर ऐसी महिलाओं,बालिकाओं की तलाश करती है, जिनके माता-पिता न हों अथवा जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, ताकि वे इनके विरुद्ध थाने पर जाकर शिकायत दर्ज न करा सकें। प्रिया एवं अनुराग इस पूरे गिरोह में मुख्य भूमिका निभाते हैं। ये लोग ऐसी लड़कियों को ढूंढकर उन्हें घुमाने-फिराने एवं नए कपड़े दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं। इसके उपरांत राजस्थान के जनपद कोटा स्थित बम्बौरी नामक स्थान पर, जहां सोनम एवं उसके पति भूपेन्द्र चौधरी बालिकाओं की पैसे लेकर शादी कराते हैं। वहां भेजने से पहले प्रिया, अनुराग एवं उनके सहयोगी बालिकाओं की तस्वीरें व्हाट्सएप के माध्यम से सोनम को भेजते हैं।
तस्वीर देखने के पश्चात सोनम से पैसों की बात तय होती है। प्रिया उर्फ शीला ने पूछताछ में बताया कि एक लड़की की शादी कराने पर उसे सोनम एवं उसके पति भूपेन्द्र चौधरी द्वारा लगभग 01 से 1.5 लाख रुपये दिए जाते हैं।
थाना मोहनलालगंज की वर्तमान घटना में प्रिया पटेल ने राय बरेली में अपने मोहल्ले में रहने वाली बाल अपचारी से मुलाकात की, उक्त बाल अपचारी की मासी मोहनलालगंज में पीड़िताओं के पडोस में रहती है, जो आपस में रिश्तेदार है। प्रिया उर्फ शीला ने उसी बाल अपचारी की सहायता से पीड़िताओं को यह कहकर बहला-फुसलाया कि चलो तुम्हें तुम्हारी मां से मिला दें, जो कई वर्षों से कहीं चली गई है। उनकी बातों में आकर दोनों नाबालिग पीड़िताएं इनके साथ चली गईं।
अभियुक्तगण दोनों बालिकाओं को पहले रायबरेली ले गए, जहां प्रिया उन्हें अपने कमरे पर ले गई और उन्हें अच्छे कपड़े पहनाए गए। तत्पश्चात उनकी फोटो राजस्थान स्थित अपनी सहयोगी सोनम एवं उसके पति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई, जहां से उन्हें निर्देश मिला कि बालिकाओं को लेकर आओ, उनकी शादी कराने पर अच्छा पैसा मिल जाएगा।
अभियुक्तगणों द्वारा इससे पूर्व भी रायबरेली की दो बहनों को शादी हेतु सोनम एवं उसके पति भूपेन्द्र चौधरी को बेच चुके हैं।
डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया 12 मई को मोहनलालगंज इलाके की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 और 12 वर्षीय नाबालिग नातिनों को नाबालिग रिश्तेदार और उसकी साथी प्रिया पटेल बहला-फुसलाकर कहीं ले गई है। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
