शनिवार, 20 जून 2026

लखनऊ : वन रक्षक ने आयरन ट्री गार्ड चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।||Lucknow: Forest guards caught two youths stealing iron tree guards and handed them over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वन रक्षक ने आयरन ट्री गार्ड चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
दो टूक : लखनऊ महानगर वन रक्षक शहरी रेंज की संयुक्त टीम ने घेरा बंदी कर 
आयरन ट्री गार्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को चोरी के माल के साथ पकड़ कर थाना महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मिली तहरीर एवं माल बरामदगी के आधार पर हिरासत मे लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार शनिवार को वन रक्षक सिटी रेंज लखनऊ योगेश कुमार ने संजू कश्यप पुत्र मेवा लाल कश्यप एवं 2. पवन पुत्र विपत कश्यप को आयरन ट्री गार्ड के साथ पकड़कर कोतवाली महानगर
लाए और चोरी की तहरीर के आधार पर पकड़े गए आरोपियों ने कुल 28 अदद आयरन ट्री गार्ड चोरी कर बेच देने तथा 10 अदद आयरन ट्री गार्ड के साथ पकड़े जाने के संबंध में थाना महानगर पर मु0अ0सं0 110/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पकड़े गए आरोपी संजू कश्यप पुत्र मेवा लाल कश्यप निवासी तकिया निशातगंज थाना महानगर लखनऊ एवं पवन कश्यप पुत्र विपत कश्यप निवासी बाबा का पुरवा, मेट्रो सिटी, पेपरमिल कॉलोनी, निशातगंज, लखनऊ को दिनांक 20.06.2026 को पुलिस हिरासत में लिया गया।इनका एक साथी सहादत अली मौके से भागने मे सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार युवकों के कब्जे से 10 अदद चोरी किए गए आयरन ट्री गार्ड बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18,000 है। गिरफ्तारो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।