शनिवार, 20 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: 2027 के चुनाव का शंखनाद: नोएडा में समाजवादी पार्टी की बैठक में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प!!

शेयर करें:
गौतमबुद्धनगर: 2027 के चुनाव का शंखनाद: नोएडा में समाजवादी पार्टी की बैठक में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प!!
 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नोएडा विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित बैठक में वर्ष 2027 के चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया और सभी ने एकजुट होकर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन वरिष्ठ समाजवादी नेता चौधरी जयकरण ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान, नौजवान, छात्र और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार और लूट के अड्डे बन चुके हैं, जबकि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है, लेकिन उसकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने दावा किया कि नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की पहचान बने अखिलेश यादव को जनता आज भी याद कर रही है और वर्ष 2027 में उन्हें दोबारा प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।

बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर तथा पेन-डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर, एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी, बीर सिंह यादव, डॉ. आश्रय गुप्ता, ठाकुर बबलू चौहान, राघवेंद्र दुबे, भरत यादव, राकेश यादव, महेंद्र यादव, दीपक विग, रेशपाल अवाना, सुनील चौधरी, ओमपाल राणा, मनोज चौहान, सूरज राणा, भीष्म यादव, सत्ते यादव, मुकेश प्रधान, सुरेंद्र गौतम, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद तस्लीम, विकास यादव, जगत चौधरी, संजय त्यागी, बीरपाल प्रधान, वीरपाल अवाना, अमित भाटी, शालिनी खारी, बबली शर्मा, नेहा पांडे, राम सहेली, श्रीपाल प्रधान, विनोद यादव, मनोज गोयल, किरणपाल भूड़ा, हरपाल सिंह, मोनू खारी, अनिल पंडित, अरविंद चौहान, सुशील पाल, रंजीत पटेल, संतोष यादव, उदय सिंह, रविंद्र पतवाड़ी, टीटू यादव, मोहित गौतम, बाबू प्रधान, सुमित कुमार और नरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।