लखनऊ :
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने मनाया द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
बड़ी भारी संख्या में लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राजकीय संकेत विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र, उपनिदेशक लखनऊ मंडल एवं विशिष्ट अतिथि शशांक सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, लखनऊ रहे। इस अवसर पर हरिशंकर, प्रधानाचार्य राजकीय संकेत विद्यालय, संतोष कुमारी गुप्ता, प्रधानाचार्य स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकीय प्रयास विद्यालय, पुष्पावती देवी, प्रभारी प्रधानाचार्य समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, कृष्णावती पाल, प्रभारी अधीक्षिका राजकीय ममता विद्यालय तथा विजयलक्ष्मी, समन्वयक बचपन डे केयर सेंटर सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। अधिकारियों एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि योग जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
