रविवार, 21 जून 2026

गोण्डा- मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोबाइल फोन (झपटमारी का) व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 मनकापुर पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन (झपटमारी का) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 258/2026, धारा 304(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आया आरोपी अभियुक्तगण अंशुल सिंह पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह और शिव पुत्र रामलखन  को बेल्हनिया गांव के मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अदद मोबाइल फोन (झपटमारी का) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17.6.2026 को थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाना को0 मनकापुर को सूचना दी गई कि वह अपने साइकिल से कस्बा मनकापुर (लाइब्रेरी) जा रही थी कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा साइकिल के हैंडल करियर में रखे बैग को झपट्टा मारकर लेकर भाग गये। जिसमें मोबाइल फोन भी था। वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 21.6.2026 को थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन (झपटमारी का) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अंशुल सिंह पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह, निवासी ग्राम सेमराय थाना राम नगर बाराबंकी।
02. शिव पुत्र रामलखन निवासी तेलवारी बारा थाना राम नगर जनपद बाराबंकी।