लखनऊ :
कांस्टेबल सुनील शुक्ला बर्खास्त,पुलिस लाईन मे भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पुलिस लाईन मे फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने वाले सिपाही सुनील शुक्ला को आखिर कार पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विभागीय जांच में सोशल मीडिया,मीडिया मंचों के दुरुपयोग, विभागीय अनुशासनहीनता और नियमों के लगातार उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला पुलिस सेवा से बर्खास्त ।
विस्तार :
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 मई 2026 को इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। गठित जांच समिति ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए तथा आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला सहित सभी संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया। तथापि,आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह सिद्ध हुआ कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध न सिर्फ निराधार रूप से आरोप सार्वजनिक रूप से प्रसारित किए गये हैं अपितु विभाग की छवि को बिना साक्ष्य के धूमिल करने का प्रयास किया गया है, पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बढ़ावा दिया, अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तथा बिना अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग कर उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का उल्लंघन किया।
उक्त गंभीर दुराचार सिद्ध होने के फलस्वरूप आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया है।
विभागीय जांच में सोशल मीडिया,मीडिया मंचों के दुरुपयोग, विभागीय अनुशासनहीनता और नियमों के लगातार उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया।।
