शनिवार, 27 जून 2026

गौरव टिकैत के जन्मदिवस पर कोकिलावन में सेवा और आस्था का संगम, अशोक भाटी के नेतृत्व में टिकैत रसोई ने कराया विशाल भंडारा!!

शेयर करें:

गौरव टिकैत के जन्मदिवस पर कोकिलावन में सेवा और आस्था का संगम, अशोक भाटी के नेतृत्व में टिकैत रसोई ने कराया विशाल भंडारा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// मथुरा //कोकिलावन (उत्तर प्रदेश), 27 जून 2026। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत के जन्मदिवस पर कोकिलावन स्थित श्री शनि धाम मंदिर में सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का अनूठा संगम देखने को मिला। "गौरव टिकैत के जन्मदिवस पर कोकिलावन में सेवा और आस्था का संगम, अशोक भाटी के नेतृत्व में टिकैत रसोई ने कराया विशाल भंडारा" इस आयोजन ने न केवल सामाजिक सेवा का संदेश दिया, बल्कि संगठन की एकजुटता और धार्मिक आस्था का भी परिचय कराया।

गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अशोक भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल भंडारे से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री शनि देव महाराज की पैदल परिक्रमा कर चौधरी गौरव टिकैत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं कीर्ति की कामना की। साथ ही किसान परिवारों की सुख-समृद्धि, संगठन की निरंतर उन्नति तथा प्रदेश में खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

विधि-विधान से श्री शनि देव भगवान को भोग अर्पित करने के बाद टिकैत रसोई के विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। दिनभर हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सेवा, समर्पण और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस पूरे आयोजन की व्यवस्था गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने नेतृत्व में अत्यंत व्यवस्थित ढंग से कराई। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता के चलते भंडारा पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। समाज सेवा और किसान हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर इस आयोजन में देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने भी उनके नेतृत्व और सेवा भाव की सराहना की।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी गौरव टिकैत को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की तथा संगठन को उनके नेतृत्व में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में झलकेस बाबूजी, सुभाष नेताजी, अशोक भाटी, मनोज मावी, अनिल खारी, विपिन तंवर, श्रीपाल कसाना, कृष्ण भाटी, कमलजीत खारी, गजेंद्र रेक्सवाल, दीपन तंवर, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।।