शनिवार, 20 जून 2026

लखनऊ : तालाब व घूर के गड्डे की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण का आरोप।||Lucknow: Allegations of occupying pond and Ghur pit land and constructing permanent structures.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तालाब व घूर के गड्डे की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण का आरोप।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र जमालपुर ददुरी गांव के ग्रामीणो ने एसडीएम से शिकायत कर सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोके जाने की मांग।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज तहसील के जमालपुर ददुरी गांव में‌ स्थित सरकारी तालाब व घूर के गड्ढे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीणो का आरोप है बीते गुरूवार को एसडीएम से लिखित शिकायत कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने वालो के विरूद्व कार्यवाही की मांग की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी।ग्रामीणो ने कानूनगो व लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराये जाने का भी आरोप लगाया है।मोहनलालगंज क्षेत्र के जमालपुर ददुरी गांव के भानु प्रताप समेत ग्रामीणो ने बीते गुरूवार को प्रभारी एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा से शिकायत करते हुये बताया उनके गांव में स्थित गांटा सं०-1312 व 1318सरकारी अभिलेखो में तालाब व घूर के गड्डे दर्ज जमीन पर बाहरी गांव की एक महिला अवैध रूप से कानूनगो व लेखपाल की मिलीभगत से कब्जा कर बीते कई दिनो से पक्का निर्माण करा रही है।शिकायत के बाद भी लेखपाल व कानूनगो ने कोई कार्यवाही नही की।एसडीएम पवन पटेल ने बताया सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराये जाने का मामला संज्ञान में आया है नायाब तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये गये है।