लखनऊ :
DGP की फटकार के बाद आईटीआई छात्रा से रेप के प्रयास के आरोपी पर केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र में 16दिन पहले आईटीआई छात्रा से परिचित युवक द्वारा रेप के प्रयास समेत छेड़छाड़ करने के मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किये जाने से नाराज पीड़िता छात्रा ने पुरे मामले की डीजीपी से मिलकर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।डीजीपी ने पीड़ित छात्रा की शिकायत को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुये लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये थे। पुलिस अधिकारियो द्वारा करायी गयी गोपनीय जांच में छेड़छाड़ की शिकायत सही पाये जाने पर अधिकारियो ने मोहनलालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये थे।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरूद्व रेप के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
विस्तार :
बताते चलें कि निगोहां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आईटीआई छात्रा ने डीजीपी से मिलकर शिकायती पत्र देते हुये बताया था बीते 2जून को बैरी मगटईया गांव के युवक सूरज कुमार ने उसे कॉलेज छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और मोहनलालगंज क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना वाले दिन ही उसने परिजनों के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये आरोपी के विरूद्व कार्रवाई की मांग की।पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया, लेकिन मुकदमा नही दर्ज किया गया।डीजीपी ने पीड़िता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये लखनऊ पुलिस को पूरे मामले की गहनता से गोपनीय जांच कराकर कार्यवाही के आदेश दिये थे।जांच में पीड़ित छात्रा के साथ हुयी घटना सही पाये जाने पर अधिकारियो ने मोहनलालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरूद्व कार्यवाही के आदेश दिये थे।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधा पर आरोपी युवक के विरूद्व रेप के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है।
