रविवार, 14 जून 2026

लखनऊ : KGMU में पानी की टण्की की सफाई के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत||Lucknow: An employee died of electrocution while cleaning a water tank at KGMU.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
KGMU में पानी की टण्की की सफाई के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत।
●साथी कर्मचारियों ने लपरवाही का आरोप लगा किया प्रदर्शन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के केजीएमयू परिसर मे बिना सुरक्षा कीट के पानी टण्की की सपाई के लिए टण्की मे उतरे कर्मचारी की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल गौतम (25) निवासी लीलाखेड़ा, थाना दुबग्गा के रूप में हुई है।घटना के बाद साथी कर्मचारियों और परिजनों ने बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रामा सेण्टर मे प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और मुआवजे की माग की।
सूचना पर पहुची चौका थाना पुलिस ने सभी को समझा बूझाकर कर शात कराया शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना दुबग्गा क्षेत्र लीलाखेड़ा निवासी राहुल गौतम पुत्र रमेश गौतम निजी कम्पनी के तहत केजीएमयू मे पम्प आपरेटर था रविवार को
केजीएमयू परिसर में राहुल पानी की टंकी में उतर कर सफाई कर रहा था टंकी की सफाई के दौरान राहुल को करंट लगने से उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही साथी कर्मियों मे गुस्सा फूट गया और मृतक परिजनों के साथ ट्रामा सेण्टर मे विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। 
इन सबका आरोप है कि कंपनी ने बिना सेफ्टी किट के राहुल को पानी की टंकी में उतार कर सफाई करवाई गई। टंकी की सफाई के दौरान राहुल को करंट लग गया। उसकी मौत हो गई। कंपनी ने कर्मचारियों का इंश्योरेन्स तक नहीं करवाया है। पीएफ अकाउंट तक नहीं खोला गया है और पीएफ अकाउंट तक नहीं खोला गया है। 
सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो हादसा टाला जा सकता था।
● पुलिस के अनुसार दिनांक 14.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि केजीएमयू परिसर में कार्यरत एक कर्मचारी की विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना चौक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक जांच एवं विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
मृतक राहुल गौतम पुत्र रमेश गौतम, निवासी ग्राम लीलाखेड़ा, थाना दुबग्गा, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 25 वर्ष, केजीएमयू में गोविंद फायर सर्विसेज के अंतर्गत पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।ड्यूटी के दौरान वे विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार हेतु केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बावजूद दौराने इलाज उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर उपस्थित हैं। परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना के संबंध में कुछ साथी कर्मचारियों द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए केजीएमयू ट्रामा सेंटर परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस टीम द्वा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को शांतिपूर्वक समझाया-बुझाया जा रहा है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।