रविवार, 28 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: नवाब सिंह नागर को पश्चिम यूपी की कमान, विश्व हिंदू महासंघ ने दी बधाई; संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया भरोसा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नवाब सिंह नागर को पश्चिम यूपी की कमान, विश्व हिंदू महासंघ ने दी बधाई; संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया भरोसा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतम बुद्ध नगर की टीम ने नोएडा के सेक्टर-33 स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह एवं जिला संरक्षक जेपी शर्मा ने कहा कि नवाब सिंह नागर का लंबा राजनीतिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम उत्तर प्रदेश में नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रभावी दिशा मिलेगी।

विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि नवाब सिंह नागर एक अनुभवी, कर्मठ, मिलनसार और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन और समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विश्वास पैदा हुआ है। विपिन चौधरी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

इस अवसर पर जिला महासचिव रविंद्र कसाना, जिला उपाध्यक्ष खेमचंद बैरागी, संजय शुक्ला, अनिल शर्मा, राजीव चौहान, कार्यालय प्रभारी अजीत मास्टर, महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी पिंकी चौधरी, मंत्री पिंकी चौहान, नोएडा महानगर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय, ब्लॉक महामंत्री अतुल कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, मयंक चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवाब सिंह नागर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर नवाब सिंह नागर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।