।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । फूलपुर तहसील के माहुल ,फूलपुर नगर के अलावा अम्बारी ,पवई ,मित्तूपुर, पल्थी ,बिलार मऊ आदि बाजारों और गांवों में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जिस । तहसील के ओरिल बाजार में गायत्री योग आश्रम सेवा संस्थान परिसर में माय भारत–मेरा युवा भारत, आजमगढ़ के द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं योग प्रशिक्षक गुलाबचंद योगी ने लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की कला है। गायत्री योग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक गुलाब चंद योगी ने योगाभ्यास में प्रशिक्षण ले रहे लोगो को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के संयोजक माय भारत–मेरा युवा भारत, आजमगढ़ के युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने योग करे स्वस्थ रहे का लोगो को संकल्प दिलाते हुए कहा कि यह भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है । स्वस्थ रहने के लिए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फूलपुर आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन राम आशीष बरनवाल ,हिंदी प्रवक्ता डॉ. उदयभान यादव, डॉ. राजेश प्रसाद बरनवाल, संतोष पाण्डेय कम्पोजिट विद्यालय अम्बारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव (प्रधानाध्यापक, डॉ. देवनाथ यादव, रमाकांत यादव, जंगबहादुर यादव, अमर देव यादव, प्रेमप्रकाश अग्रहरी, सीताराम मौर्य, डॉ. रामप्रीत मौर्य, लक्ष्मीधर पाल, कलावती मौर्य, सृष्टि मौर्या, अनन्या मौर्या, सूरज अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे ।
