गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि धानेपुर थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 225/2026 धारा 105,125(ए), 125(बी) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त मानवेन्द्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम गजू थाना राया जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि 20.6.2026 को वादी रामसजीवन पुत्र स्व० मिश्रीलाल निवासी ग्राम बेंचूपुरवा, मौजा रामपुर दुबावल, थाना धानेपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि 20.6.2026 को प्रातः लगभग 5 बजे से 6 बजे के मध्य उसके चचेरे भाई सन्तोषी लाल पुत्र स्व० छेदीलाल अपनी पत्नी महारानी एवं नाती कार्तिक को साइकिल पर बैठाकर रिश्तेदारी से अपने घर वापस आ रहे थे। ग्राम बेलवार पुरवा से उतरौला मार्ग होते हुए धानेपुर बाजार के पास पहुँचने पर गोण्डा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी गयी। दुर्घटना में सन्तोषी लाल, उनकी पत्नी महारानी तथा नाती कार्तिक को गंभीर चोटें आयीं। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी मुजेहना ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल गोण्डा रेफर किया गया। सन्तोषी लाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु लखनऊ रेफर किया गया, किन्तु लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बाराबंकी के निकट उनकी मृत्यु हो गयी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त मानवेन्द्र को जनपद मथुरा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
