शनिवार, 20 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 20 जून 2026। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जारचा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने जमशैदपुरा से कलौन्दा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक कुमार शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा, निवासी ग्राम गुलावटी खुर्द, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में मु0अ0सं0 109/2026 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण तथा अवैध हथियारों की तस्करी और उनके उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, गश्त और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जारचा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध शस्त्र होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।