रविवार, 7 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: ईकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ईकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 7 जून 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ईकोटेक-3 पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए चौगानपुर गोल चक्कर से सीएनजी पंप की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उज्जवल पुत्र बनी सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम धूममानिकपुर, थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर का निवासी है तथा वर्तमान में थाना बिसरख क्षेत्र के ऐमनाबाद में रह रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष है।

बरामद अवैध हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद हथियार के स्रोत और उसके संभावित उपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।।