लखनऊ :
मिशन 2027 सकार करने में जुटीं सपानेत्री अर्चना रावत, गांव-गांव जनसंपर्क से मोहनलालगंज में मजबूत हो रही सपा।।
दो टूक : घर-घर पहुंचकर सुन रहीं जनता की समस्याएं, अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटीं जिला उपाध्यक्ष,बूथ स्तर पर संगठन को धार देने की रणनीति, कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह और नए लोग सपा से जुड़ रहे है।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत आधार देने की जिम्मेदारी संभाल रहीं सपा की जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत लगातार गांव-गांव पहुंचकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति दे रही हैं। उनके नेतृत्व में चल रहा अभियान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ को मजबूत करने का काम कर रहा है।
'मिशन 2027' के तहत अर्चना रावत विधानसभा क्षेत्र के गांवों, गली-मोहल्लों और घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रही हैं। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजन को जनता तक पहुंचा रही हैं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क भी कर रही हैं।अर्चना रावत का कहना है कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। यही वजह है कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां चलाना नहीं, बल्कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके सुख-दुख में सहभागी बनना है।लगातार चल रहे जनसंपर्क अभियान का असर संगठन में भी दिखाई दे रहा है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है और नए लोगों का पार्टी से जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। अर्चना रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांवों में चौपाल, बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे समाजवादी पार्टी की जड़ें और मजबूत होती नजर आ रही हैं।
सपा जिला उपाध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट पर समाजवादी पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और अभेद्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और मेहनत को पार्टी कार्यकर्ता सपा की बढ़ती मजबूती का आधार मान रहे हैं।
