मंगलवार, 23 जून 2026

लखनऊ : किसनो ने अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर ब्लाक में किया जोरदार धरना प्रदर्शन,SDM को सौपा ज्ञापन।।||Lucknow: Farmers staged a massive protest in the block regarding their 15-point demands and submitted a memorandum to the SDM.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
किसनो ने अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर ब्लाक में किया जोरदार धरना प्रदर्शन,SDM को सौपा ज्ञापन।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज विकासखंड कार्यालय पर सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजेश रावत की अगुवाई में सैकड़ो किसान 15सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर बैठ गये ओर जोरदार प्रदर्श‌न किया।किसानो के प्रदर्शन की सूचना पाकर एसडीएम पवन पटेल व एसीपी आर.के.सिंह व बीडीओ शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष राजेश रावत समेत पदाधिकारियो से वार्ता की ओर उनकी सभी मांगो को सम्बंधित विभाग के अधिकारियो से वार्ता कर पूरा किये जाने का आश्वसन दिया।जिसके बाद माने जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सम्बोधित 15सूत्रीय मांग‌पत्र एसडीएम को सौपते हुये धरना प्रदर्शन समाप्त किये जाने की घोषणा की।जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने कहा उन्होने अंश निर्धारत के सभी लंबित प्रकरणो का समयबद्व निस्तारण किये जाने,फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाये जाने के साथ ही पात्र किसानो की फार्मल आईडी तत्काल बनाये जाने व डीएपी यूरिया समेत अन्य उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने समेत कालाबाजारी,ओवररेटिंग ओर कृत्रिम कमी उत्पन्न कर‌ने वाले लोगो के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने,सभी फसलो का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुये एमएसपी पर सरकारी खरीद की गारंटी दिये जाने,आवारा एवं निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किये जाने की मांग,गन्ना किसानो का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराये जाने सहित अन्य मांग जिलाधिकारी को भेजे गये ज्ञापन में की है।इस मौके पर जिलामहामंत्री संतलाल पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल,जिला उपाध्यक्ष लालजी वर्मा,जिला उपाध्यक्ष शारदा पटेल, तहसील प्रभारी अरूण पांडे, ब्लाक अध्यक्ष प्रवेश शर्मा,ब्लाक प्रभारी अशोक रावत,नूर मोहम्मद,महेश वर्मा समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहें।