।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़। फूलपुर के कोर्राघाटमपुर के मियांपुर निवासी सबसे वृद्ध सत्यभामा सिंह का सोमवार देर शाम 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं। देर शाम अचानक उनकी सांसें थम गईं।
क्षेत्र की सबसे वृद्ध महिला सत्यभामा सिंह के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए संभ्रांत लोगों का तांता लग गया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बांकेलाल सिंह, भाजपा नेता अमित सिंह, संतोष सिंह, साजन सिंह, रामफेर यादव, चन्दन सिंह, देवेन्द्र सिंह,रामलाल मौर्य, पूर्व प्रधान मोहनलाल सोनकर,सर्वेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया। गांव में शोक का माहौल है।
