गुरुवार, 7 मई 2026

सुल्तानपुर :तेजरफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों रौंदा हुई दर्दनाक मौत,पुलिस को चकमा देकर चालक फरार।||Sultanpur:Two young men riding a bike were crushed to death by a speeding trailer; the driver escaped after eluding the police.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
तेजरफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों रौंदा हुई दर्दनाक मौत,पुलिस को चकमा देकर चालक फरार।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रेलर की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बाईक नम्बर के आधार पर मृतकों की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विस्तार
 जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोतवाली देहात क्षेत्र दोमुंहा-पखरौली मार्ग  पर तेजरफ्तार टेलर ने बाइक सवार दो युवको रौंदेते हुए भाग निकला। तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक में टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के चीथड़े उड़ गए। उसके शरीर के टुकड़ो कों बटोरा गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान देहात कोतवाली के बभनगवां गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।