रविवार, 17 मई 2026

सुल्तानपुर : गन्ना के खेत में लगी आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग किसान की झुलस कर हुई मौत।।Sultanpur:Elderly Farmer Burnt to Death While Trying to Extinguish Fire in Sugarcane Field.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
गन्ना के खेत में लगी आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग किसान की झुलस कर हुई मौत।।
सी ओ कादीपुर ने मौके पर पहुचकर घटना का लिया जायजा।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना दोस्तपुर क्षेत्र ग्राम हरिहरपुर मे खेत मे लगी आग की सूचना पाकर बुजुर्ग किसान आग बुझाने पहुचे जो उसकी चपेट मे आने से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने फायर बिग्रेड की सहायता पर आग पर काबू पाया और झुलसे बुजुर्ग किसान को नजदीकी अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सा ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनो।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना दोस्तपुर क्षेत्र 
हरिहरपुर गॉव निवासी अरुण कुमार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनके किसान पिता जगन्नाथ, जिनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी, उनको पता चला कि उनके खेत में, ईख के खेत में आग लग गई है, जिसको वो अकेले ही बुझाने चले गए। जहाँ वो आग की चपेट में आ गए, जिसके फलस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई है। पुलिस मौके पर है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुचकर घटना का निरीक्षण स्थल कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर, पंचायतनामा भरकर पीएम भेज दिया है। विधिक कार्रवाई कृ रही है। 
●क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम की बाइटः-