बुधवार, 6 मई 2026

सुल्तानपुर : असलहे से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली पैर में लगी,हालत सामान्य।।||Sultanpur: A bullet fired during a weapon tampering hit a man in the leg; his condition is normal.|\

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
असलहे से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली पैर में लगी,हालत सामान्य।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के थाना कुड़वार  क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में असलहे से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली से युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विस्तार
पुलिस के अनुसार मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद निसार और मोहम्मद रज्जाक पुत्र अंसार आपस में मित्र हैं।बताया जा रहा है कि रज्जाक अवैध असलहे के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।इसी दौरान अचानक गोली चल गई,जो अरमान के पैर में जा लगी।गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।घायल अरमान को तत्काल सीएचसी कुड़वार भेजा गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।घटना के बाद आरोपी मोहम्मद रज्जाक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी है।मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है।इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।