बुधवार, 6 मई 2026

लखनऊ :पांच गाजा तस्कर गिरफ्तार, करीब 2 करोड़ कीमत के विदेशी गांजा बरामद।Lucknow: Five ganja smugglers arrested, foreign ganja worth about Rs 2 crore recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार,करीब 2 करोड़ कीमत के विदेशी गांजा बरामद।
विदेश से गांजा मंगाकर तस्करी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,पहुचे हवालात।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना हुसैनगंज पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्न्तदेशीय गांजा तस्कर गैंग के पांच तस्करों को पकड़ कर उनके कब्जे से  2 किलो 700 ग्राम नाजायज आर्गेनिक गांजा (प्रीमियम क्वालिटी) व 05 किलो गांजा बरामद, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमत लगभग 2 करोड़ 76 लाख रूपये  है तस्करी में प्रयुक्त 08 अदद मोबाइल व एक स्कार्पियो वाहन बरामद।। 
विस्तार
थानाध्यक्ष हुसैनगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार भोर मे मुखबिर खास की सूचना पर थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा अर्न्तदेशीय गैंग के अवैध गांजा तस्करी करने वाले पांच सदस्यों को हिरासत मे लेकर सक्षम अधिकारी की मौजूदगी मे ली गई जमा तलाशी के दौरान स्कार्पियो वाहन से अवैध गांजा बरामद हुआ है।जिसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ 76 लाख रुपए आंकी जा रही है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम 1- प्रियान्शू तिवारी पुत्र बच्चा तिवारी 2. राहुल शर्मा पुत्र फूलचन्द्र शर्मा 3. बृजेश राठौर पुत्र पुरुषोत्तम राठौर 4. रविकान्त त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी, 5. दीपक त्यागी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश त्यागी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
मिली जानकारी के मुताबिक थाना हुसैनगंज क्षेत्र चार बाग मे बुधवार को पुलिस टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी कि रविन्द्रालय की तरफ से एक स्कार्पियो गाडी आती दिखाई दी थी पुलिस बल को देख वापस मोड़ने का प्रयास किया किन्तु चटकी से बैरियर के सहारे पिछे की तरफ से भी घेरकर वहीं मौके पर ही शक के आधार पर स्कार्पियो को रोक लिया गया और चटकी से ड्राइवर को गाड़ी से उतारते हुए अन्य सवारों को भी हिरासत मे लिया गया तथा रोके गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया उन्होने अपना नाम क्रमशः 
1-प्रियान्शू तिवारी पुत्र बच्चा तिवारी निवासी ग्राम मऊ खुर्द पो0 कान्हापारा थाना बासगंज जिला गोरखपुर 
2. राहुल शर्मा पुत्र फूलचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम लाही डाडी, पो0 घोडसाव गोरखपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर
3. बृजेश राठौर पुत्र पुरुषोत्तम राठौर निवासी कढी मैसाना थाना कढी गुजरात 
4. रविकान्त त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी, वर्तमान पता कोननगर मन्दिर वाणी बोरोबेहरा कोलकत्ता, स्थायी पता हरसेवकपुर नं0 2 शताब्दीपुरम कालोनी थाना कोलहरिया गोरखपुर 
5. दीपक त्यागी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश त्यागी निवासी ग्राम लाखुनपुर पो0 बेला खुर्द, थाना कुरवाबाजार गोरखपुर बताया।
तस्करों के पास विदेशी गांजा हुआ बरामद।
 पुलिस ने बताया कि पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जों से 2 किलो 700 ग्राम नाजायज आर्गेनिक गांजा व 05 किलो गांजा बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त 08 अदद मोबाइल व 01 अदद स्कर्पियों वाहन संख्या UP53FA1818 हुयी। बरामदगी होने के आधार पर अभियुक्तगणों को बाल विद्या मन्दिर के सामने चारबाग से दिनांक 05.05.2026 समय करीब 23.50 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अवैध गांजा की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जनपद व अन्य थानों से अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।
थाईलैण्ड से संचालित होता तस्करी का गैंग।
गिरफ्तार तस्कर रविकान्त बैकांक (थाईलैण्ड) में रहता है वहां से दिनांक 04.05.2026 को लखनऊ फ्लाइट से आया और योजना मुताबिक इसी दिन बरामद अवैध गांजा को अभियुक्त बृजेश को बैकांक में दिया और बृजेश यह गांजा जरिये फ्लाइट बैकांक से लेकर दिनांक 05.05.2026 को लेकर लखनऊ उतरा, रविकान्त दिनांक 04.05.2026 को थाईलैण्ड से आकर लखनऊ रूका तथा रविकान्त ने अपने गृह जनपद से स्कार्पियो कार के साथ घटना में शामिल प्रियांशू को बुलाया तथा अभियुक्त बृजेश के साथ एयरपोर्ट के बाहर से गांजा प्राप्त कर व्यवस्थित करने का काम राहुल का है अभियुक्त दीपक त्यागी को यह गांजा दिल्ली ले जाकर फुटकर में बेचना था, काम के मुताबिक सभी को लाभांश प्राप्त होता है यह लोग बरामद अवैध गांजे के साथ अभियुक्त दीपक त्यागी को खाना इत्यादि खिलाकर दिल्ली वाले बस में बैठाते किन्तु इसके पूर्व ही चेकिंग के दौरान पांचो अभियुक्तगण मय अवैध गांजे के स्कार्पियो कार के साथ पकड़ लिये गये।
01-मु0अ0सं0 0061/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
2. उ0नि0 गौरव सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
3. उ0नि0 संदीप तिवारी, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
4. का0 अजय कुमार, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
5. का0 मोहन सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ । 
6. का0 बालकेश, थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ ।