मऊ:
पुलिस जीप मे टक्कर मारकर भागने वाला ट्रेलर के चालक गिरफ्तार,हादसे में हेड कान्स्टेबल की हुई मौत।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली घोसी की पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मारकर भागने वाले ट्रेलर के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रेलर सीज किया। हादसे मज एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी जबकि दरोगा,सिपाही और पीआरडी गार्ड जख्मी हुए थे।
विस्तार :
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के द्वारा गठित पुलिस टीम ने थाना घोसी क्षेत्र गोरखपुर - वाराणसी हाइवे पर पुलिस टीम द्वारा 29/30 अप्रैल की रात्रि समय 00.30 बजे सरकारी जीप वाहन संख्या UP54G0186 में रात्रि जिसमें उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0का0 पवन कुमार यादव, हे0का0 प्रीतम व पीआरडी ओमप्रकाश गस्त कर रहे थे पीछे से तेज रफ्तार से आई अज्ञात ट्रेलर जिसका चालक तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ आकर गोरखपुर-मऊ हाईवे पर बनियापार मोड के पास जोरदार टक्कर मार देने से उक्त सरकारी जीप पुलिया के निचे करीब 6 फुट गढ्ढे में चली गयी थी जिससे उस पर गस्त कर रहे उक्त पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हे तत्काल सीएचसी घोसी लाकर प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल मऊ ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान हे0का0 पवन कुमार यादव की दुखद मृत्यू हो गयी थी जिस सम्बन्ध में 30 अप्रैल की रात्रि में ही थाना हाजा पर वादी उ0नि0 दिवाकर राणा (हल्का प्रभारी हाइवे) के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 168/26 धारा 281/125(a)/125(b)/106(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 अविनाश कुमार यादव को सुपुर्द की गयी थी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा अज्ञात ट्रेलर व चालक की तलाश हेतु एसओजी टीम के साथ ही चार टीमों का गठन किया गया था जिनके द्वारा घटना स्थल के दोनो तरफ के व गोरखपुर से लेकर बलिया व गाजीपुर हाइवे पर लगे व आस पास लगे सीसीटीवी को देखा गया था जिसमें ट्रेलर नं0 BR28GB7304 अठ्ठारह चक्का प्रकाश मे आया जिसके आधार पर उसके मालिक बिन्द्रेश कशोधन से वार्ता करने के पश्चात उसके चालक संतोष यादव पुत्र मनोहर यादव नि0 रौतार निचलौल जिला महाराजगंज उत्तरप्रदेश का नाम व मो0नं0 मालुम चला। चालक के मो0नं0 का सीडीआर के आधार पर लोकेशन लेने पर उसका लोकेशन भी घटना स्थल पर पाया गया। सीसीटीवी फुटेज व लोकेशन के आधार पर अभियुक्त/चालक संतोष यादव का नाम प्रकाश मे आने पर उसके मो0नं0 व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आज 02 मई को प्रातः करीब 6.15 बजे उक्त चालक को मय ट्रेलर के एसओजी टीम के मदद से थाना घोसी के पुलिस द्वारा मझवारा बाजार तिराहा पर हिरासत पुलिस व कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में चालक संतोष यादव उपरोक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गयी। अतः घटना मे प्रयुक्त ट्रेलर नं0 BR28GB7304 अठ्ठारह चक्का को थाना घोसी पर लाकर खडा कराते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार चालक का विवरण।
1. संतोष यादव पुत्र मनोहर यादव नि0 रौतार निचलौल जिला महाराजगंज उत्तरप्रदेश उम्र करीब 45 वर्ष
घटना मे प्रयुक्त ट्रेलर।
1. ट्रेलर नं0 BR28GB7304 अठ्ठारह चक्का वाहन स्वामी बिन्द्रेश कशोधन पुत्र कपिल कशोधन नि0 देवरवा बाजार थाना निचलौल जनपद महाराजगंज
