मंगलवार, 12 मई 2026

मऊ :सपा सांसद राजीव राय ने एसपी से की मुलाकात, मेमू ट्रेन उद्घाटन विवाद में कार्रवाई की मांग।||Mau:SP MP Rajiv Rai met with the Superintendent of Police (SP), demanding action in the MEMU train inauguration controversy.||

शेयर करें:
मऊ :
सपा सांसद राजीव राय ने एसपी से की मुलाकात, मेमू ट्रेन उद्घाटन विवाद में कार्रवाई की मांग।
कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार और फायरिंग की सूचना का लगाया आरोप, भाजपा नेताओं पर साधा निशाना।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ में दोहरीघाट मेमू ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर  से मुलाकात कर पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर भाजपा समर्थकों द्वारा अराजकता फैलाई गई और उनके कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की। साथ ही सीओ मधुबन पर भी उनके समर्थकों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

राजीव राय ने कहा कि पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ही उन्होंने और उनके समर्थकों ने संयम बनाए रखा। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा के एक मंत्री और विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी जिन लोगों पर मारपीट और अराजकता फैलाने के आरोप लग चुके हैं, वही लोग कार्यक्रम में माहौल बिगाड़ने में शामिल थे।

सपा सांसद ने कार्यक्रम स्थल पर फायरिंग की सूचना मिलने का दावा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार यह दर्शाता है कि मऊ की जनता ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती।