मऊ :
कार के टक्कर से बाइक चला रहा युवक फोरलेन के डिवाइडर से टकराया हालत गंभीर।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ी डीह फ्लाई ओवर के पास अनियंत्रित कार पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराया। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। सुचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से खून से लथपथ युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली घोसी के सोनाडीह निवासी राजन राजभर 25 वर्ष दो अन्य साथियों के साथ अपने बाइक से कोपागंज फोरलेन होते हुए मऊ जा रहा था इसी बीच रेवडीडह फ्लाइ ओवर के पास पीछे आ रही कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा युवक सामने फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराया। जिसके चलते उसको गम्भीर चोटें आई। जबकि बाइक के पीछे बैठे दोनों युवकों की हल्की चोटें आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
