मऊ :
बारात जा रही कार पलटने से युवक की मौत,परिजनों में मचा हड़कंप।
दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवासं गांव निवासी मुन्ना राजभर के लड़के दिलीप राजभर की बारात में वृहस्पतिवार की शाम बड़े धूमधाम से बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी स्थिति देवघरिया गांव निवासी रविन्द्र राजभर के घर गई थी। जहां घरातियों ने बरातियों का जमकर स्वागत सत्कार करने में लगे थे।उसी बारात में शामिल होने कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबुपुर गांव के बनसप्ति पुरवा निवासी रामप्रसाद राजभर उर्फ बबलू राजभर पुत्र स्वर्गीय रामबचन राजभर उम्र 22 वर्ष अपने चार दोस्त विकास गुप्ता प्रशांत प्रजापति,दिलीप व प्रिंस राजभर के साथ कार में सवार होकर जा रहा था।कार प्रशांत प्रजापति चला रहा था। पांचों दोस्त वृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे जैसे ही बलिया जिले इब्राहिमपट्टी के खूटा बहोरवा के पास नहर मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास पहुंचे थे जैसे ही मोड़ पर कार पहुंची तो अनियंत्रित होकर कार कई पलटनी खाकर पलट गई। जिसमें सभी पांचों दोस्त घायल हो गए।जिसमें गम्भीर रूप से रामप्रसाद राजभर उर्फ बबलू कार में दबने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में लोगों ने सभी को मऊ स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।जहा हल्की हल्की चोटें विकास, प्रशांत, प्रिंस, दिलीप को लगी थी उन्हें डाक्टरों ने दवा ईलाज कर छोड़ दिया।वही गम्भीर रूप से घायल रामप्रसाद राजभर उर्फ बबलू की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।मृतक अपने परिवार का एक कमाई था।जो गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार के सामने विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। मृतक के दो वर्ष पहले पिता का भी मार्ग दुघर्टना में मौत हो चुकी है।मृतक के तीन भाई प्रदीप, प्रिंस, अंकित छोटे हैं चार भाइयों में मृतक रामप्रसाद राजभर सबसे बड़ा था। पूनम,नीलम दो बहनों की शादी हो चुकी है।वही प्रियंका राजभर की अभी शादी करनी है। मां हेवन्ती,भाई, बहनों का का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस कोपागंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
