ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार महिला हुई लहूलुहान,हालत नाजुक।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव के फोरलेन पर शुक्रवार की देर शाम ट्रेलर के चपेट में आने के बाद घायल महिला की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की शाम गोरखपुर बड़हलगंज निवासी जुबैद पत्नी शबनम 26 वर्ष को बाइक से किसी मरीज को देखने के लिए जिला मुख्यालय मऊ आ रहे थे। दोनों। बाइक से बड़हलगंज से फोरलेन होते हुए कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेलाबाध के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर के चपेट में बाइक आ गया। पति बाइक लेकर एक तरफ फेंका गया जबकि बाइक के पीछे बैठी पत्नी को घसीटते हुए ट्रेलर आगे निकल गया। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना देख वहां दर्जनों लोग भागे भागे पहुंचे। तबतक ट्रेलर मौका देख वहां से भाग गया। इसी बीच सुचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गया और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया। लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं देख डाक्टरों ने महिला को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
