लखनऊ :
दिन मे डीलीवरी ब्यॉय,रात मे बंद घरो मे चोरी करने करने वाले तीन पेशावर चोर गिरफ्तार,लाखों रुपए के जेवरात बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कैसरबाग पुलिस टीम ने दिन मे डीलीवरी ब्यॉय के बहाने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना खुलासा करते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी बरामद किया। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण कर घटना का सफल खुलासा करने मे कामयाब हुई।गिरफ्तार शातिर पेशावर चोर सुशील सोनी एवं मोहम्मद आजम उर्फ रानू ,करन के विरुद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।इनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
ADCP वेस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28.04.2026 को श्रीमती निरुपमा श्रीवास्तव पत्नी स्व0 के0एन0 सिन्हा निवासी 84/22 सरोजनी देवी लेन, मकबूलगंज, थाना कैसरबाग, लखनऊ द्वारा थाना कैसरबाग पर लिखित सूचना दी गई कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का कुंडा तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग पर मु0अ0सं0-75/2026 धारा 331(1)/305(a) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया और दिनांक 03.05.2026 को प्रातः मुखबिर की सूचना पर रविवार को
रोजगार भवन के सामने, थाना कैसरबाग से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम 1. करन वर्मा 2. सुशील सोनी 3. मोहम्मद आजम उर्फ रानू है लखनऊ के ही रहने वाले है।
पूछताछ में बताया गया कि वे लोग शहर में घूम-घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा सुनसान एवं बंद मकानों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।इस काम मे मोहम्मद आजम उर्फ रानू यह डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है और शहर मे घूम घूम कर बंद मकानों की रेकी कर रात में चोरी,इसी क्रम में मकबूलगंज स्थित बंद घर की रेकी कर सूचना दी जिसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी की घटना कारित की थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गई। अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार युवक का नाम व पता-
1. करन वर्मा
पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र निवासी 9/10 आश्रयहीन कॉलोनी चुन्नूखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ, हाल पता मोधू का पुरवा मकनपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 28 वर्ष।
2. सुशील सोनी
पुत्र रामधन सोनी निवासी मातन टोला निकट चतुर्भुजी मंदिर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, उम्र करीब 34 वर्ष।
3. मोहम्मद आजम उर्फ रानू
पुत्र इस्लाम खान निवासी 2/104 ला-मार्टिनियर पुरवा थाना गौतमपल्ली जनपद लखनऊ, हाल पता किराये का मकान अवध मार्केट सरोजनी देवी लेन मकबूलगंज थाना कैसरबाग जनपद लखनऊ, उम्र करीब 36 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
• पीली धातु के आभूषण – 38 अदद (कुल वजन – 392.65 ग्राम)
• सफेद धातु के आभूषण – 19 अदद (कुल वजन – 217.78 ग्राम)
• नकद रुपये – 8,870/-
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP32KL2194 – 01 अदद
शातिर चोरो का आपराधिक इतिहास-
A. सुशील सोनी के विरुद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी एवं बरामदगी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं।
1- अ0सं0 223/24 धारा 411/414 भादवि थाना चिनहट लखनऊ
2- अ0सं0 533/24 धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS थाना चिनहट लखनऊ
3-अ0सं0 589/24 धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS थाना चिनहट लखनऊ
4-अ0सं0 532/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4)/331(4) BNS थाना गोसाईगंज लखनऊ
5- अ0सं0 330/19 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना मोहनलालगंज लखनऊ
6- अ0सं0 614/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ
7- अ0सं0 660/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ
B-- बदमाश करन वर्मा के विरुद्ध भी चोरी एवं नकबजनी से संबंधित अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।
1-अ0सं0 0375/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना फतेहपुर बाराबंकी
2- अ0सं0 0524/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना फतेहपुर बाराबंकी
3 - अ0सं0 0147/2020 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना पारा लखनऊ
d. अ0सं0 0195/2020 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना पारा लखनऊ
4- अ0सं0 0433/2025 धारा 305(a), 317(2), 317(5), 331(3) BNS थाना पारा लखनऊ
5- अ0सं0 0434/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम थाना पारा लखनऊ
6- अ0सं0 0533/2024 धारा 305(a), 317(2), 331(4) BNS थाना चिनहट लखनऊ
7 - अ0सं0 589/24 धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS थाना चिनहट लखनऊ
8 - अ0सं0 0255/2022 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना गोमतीनगर लखनऊ
9- अ0सं0 0454/2022 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना गोमतीनगर लखनऊ
10 - अ0सं0 0455/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गोमतीनगर लखनऊ
11- अ0सं0 0191/2020 धारा 41, 411 भादवि थाना सआदतगंज लखनऊ
12- अ0सं0 0192/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सआदतगंज लखनऊ
13 - अ0सं0 0040/2022 धारा 380, 411 भादवि थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ
14 - अ0सं0 614/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ
15 - अ0सं0 660/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ
C - - अभियुक्त मोहम्मद आजम उर्फ रानू के विरुद्ध थाना पारा, सआदतगंज एवं गोमतीनगर में चोरी एवं बरामदगी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं।*
1-. अ0सं0 147/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना पारा लखनऊ
2- अ0सं0 195/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना पारा लखनऊ
3-. अ0सं0 168/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना गोमती नगर लखनऊ
4- अ0सं0 191/20 धारा 41/411 भादवि थाना सआदतगंज लखनऊ
शातिर पेशावर चोरो को कोतवाली कैसरबाग पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोजगार भवन के सामने, थाना कैसरबाग लखनऊ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
