रविवार, 3 मई 2026

लखनऊ :आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा हुई मौत।|Lucknow:A young man riding a bike was crushed to death by a truck near the Agra Expressway Zero Point.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा हुई मौत।
दो टूक  :  राजधानी लखनऊ के थाना पारा क्षेत्रान्तर्गत आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास बीते शनिवार की देर रात्रि तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदते हुए फरार हो गया। जिसकी मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जुटी भीड़ से युवक की शिनाख्त के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है 
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दो मई दिन  शनिवार की देर रात्रि थाना पारा क्षेत्र आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना  मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां ज्ञात हुआ कि एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर पड़ा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी मौके पर उपस्थित राहगीरों एवं मृतक के बड़े भाई जितेन्द्र कुमार पुत्र हनुमान उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम भलिया थाना काकोरी जनपद लखनऊ से पूछताछ में प्रथमदृष्टया जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक रोहित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष गाड़ी मैकेनिक का कार्य करता था।
दिनांक 02.05.2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे रोहित कुमार थाना पारा क्षेत्र स्थित आर0पी0 ऑटो सर्विस सेंटर से अपनी मोटरसाइकिल अपाची नं0 UP32GE0895 से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान मोहान रोड पर आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन चालक द्वारा उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के उपरांत वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस लिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। 
मृतक के भाई जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना पारा पर मु0अ0सं0 306/2026 धारा 281/106(1) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में सम्मिलित वाहन एवं चालक की पहचान तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।