मां देवरती शिक्षण संस्थान के बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक , आजमगढ़ । एक ओर जहां निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद महुआरा गांव में समाजसेवी राजमणि यादव ने सराहनीय पहल करते हुए गरीबो के बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क विद्यालय की स्थापना की है। इस नवनिर्मित विद्यालय भवन का उदघाटन धूमधाम से किया गया । वही मां देवरती शिक्षण संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया ।
शनिवार को देर रात कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक राजमनि यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप ,धूप और माल्यार्पण कर किया । इस के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
प्रबन्धक राजमनि यादव ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश, मासिक फीस, किताबें और अन्य खर्च आम परिवारों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसे में कई गरीब परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं।
इसी समस्या को देखते हुए अपने ही पैतृक मकान में अपनी मां देव रती शिक्षण संस्थान के नाम निशुल्क विद्यालय खोलने का काम किया है । संस्थान के प्रबन्धक और रॉयल ओसियन ग्रुप के सीएमडी राजमणि यादव ने महुआरा में यह कदम उठाया। उनके द्वारा खोले गए इस निशुल्क विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समाज के लिए एक मिसाल है। इससे न सिर्फ गरीब बच्चों को शिक्षा मिलेगी बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल शिक्षा की असमानता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, क्योंकि देश में अभी भी कई जगह आर्थिक कारणों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
इस अवसर पर विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव ,ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार यादव ,रानू राजभर ,राम जग यादव ,बिवेक यादव,सीओ बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी,सुनील कुमार दुबे ,भीम सेन यादव आदि लोग रहे ।
