लखनऊ :
LDA कालोनी मे फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफतार।।
मामूली विवाद पर जान से मारने की नियत की थी फायरिंग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र सेक्टर सी एलडीए कालोनी कानपुर रोड पर मामूली विवाद मे दबंगों ने घर पर चढ़कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर कालोनी वासियों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रीना यादव पत्नी श्री करन सिंह यादव निवासिनी- एस0एस0 143 सेक्टर सी-1 एलडीए कालोनी कानपुर रोड ने बीते एक मई को स्थानीय थाना कृष्णा नगर में तहरीरी सूचना पर- मु0अ0सं0- 189/2026 धारा-191(2)/ 191(3)/ 190/ 352/ 351(3)/ 324(4)/ 109/ 61(2) भा0न्या0सं0 व 7 CL ACT थाना कृष्णानगर लखनऊ बनाम 01. मनीष यादव पुत्र वासुदेव यादव निवासी अजीतनखेड़ा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष। 02. जीतू यादव पुत्र स्व0 सूरज पाल यादव निवासी अजीतनखेड़ा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष व अन्य नामित व अज्ञात व्यक्ति अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 30.05.2026 एक राय होकर पूर्व में हुये लडाई झगडे को लेकर षडयन्त्र पूर्वक वादिनी मुकदमा के घर पहुँचकर क्रेटा संख्या UP 32 PT 5335 को क्षतिग्रस्त करते हुये गाली गलौज कर जान माल की धमकी देने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भय पूर्वक माहौल उत्पन्न करने के सम्बन्ध में पंजीकृत है ।
उपरोक्त घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी के निर्देशन में 06 पुलिस टीमें गठित की गयीं। जिनके द्बारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुये लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए आज दिनांक 03.05.2026 को जीवी लॉन मोड से मनीष यादव व जीतू यादव को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ में मनीष ने बताया कि दिनांक 29.04.2026 को वे अपने साथी जीतू यादव व अन्य व्यक्तियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां पूर्व की रंजिश को लेकर करन यादव से कहासुनी हो गई, जो बढ़कर मारपीट में बदल गई। उक्त घटना से आक्रोशित होकर हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 30.04.2026 को एलडीए कॉलोनी सेक्टर-सी-1, कृष्णानगर स्थित रीना यादव के घर पहुंचकर रीना यादव, आलोक एवं करन यादव के साथ गाली-गलौज की। साथ ही आवेश में आकर बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया तथा मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
फायरिंग के संबंध में पूछताछ करने पर उन्हें भगत यादव द्वारा दहशत फैलाने एवं भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से वहां भेजा गया था। घटनास्थल पर उनके साथ आए कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष फरार चले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मनीष यादव पुत्र वासुदेव यादव निवासी अजीतनखेड़ा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष।
2. जीतू यादव पुत्र स्व0 सूरज पाल यादव निवासी अजीतनखेड़ा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
• मनीष यादव के विरुद्ध 02 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-0050/2022 धारा-147/323/336/427/506 भादवि0 थाना-पारालखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-189/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/352/351(3)/324(4)/109/61(2) बीएनएस व 7 CL ACT थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
• जीतू यादव के विरुद्ध 02 पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0-188/2025 धारा- 115(2)/351(3) बी0एन0एस0 थाना काकोरीलखनऊ ।
2. मु0अ0सं0-189/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/352/351(3)/324(4)/109/61(2) बीएनएस व 7 CL ACT थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
