लखनऊ :
किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र मे रहने वाली नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भागने के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत मोहद्दीनपुर थाना पीजीआई पीडित ने लिखित तहरीर देते स्थानीय थाने मे लिखित सूचना दिया कि मेरी नाबालिग बहन को दिनांक 22.05.2026 को अजीत कुमार पुत्र स्व राजकुमार निवासी विश्राम खेड़ा, थाना मोहनलालगंज लखनऊ द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 284/2026 धारा137(2)/87 बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ पर पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम ने दिनांक 25.05.2026 को किसान पथ अण्डरपास के पास रायबरेली रोड लखनऊ से बरामद कर किशोरी के बयान अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। दिनांक 25.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त में नामजद आरोपी अजीत कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी विश्राम खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जगत खेड़ा नहर पुलिया कल्ली पश्चिम के पास से गिरफ्तार किया गया व नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
पूछताछ से यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त अजीत कुमार व पीड़िता आपस में काफी समय से एक दूसरे से सम्पर्क में थे व साथ मे ही लखनऊ के किसी होटल में रुके थे कही जाने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
