लखनऊ :
घर की रखवाली करती रह गई महिला, शातिर घोर समेट ले गए जेवर,मोबाइल नही ली भनक, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली सरोजनीनगर क्षेत्र
हिन्दू खेड़ा में घर के बाहर पड़े समान की रखवाली करती रही महिला घर के अन्दर घुसकर बेखौफ शातिर चोर सारे जेवरात और मोबाइल समेट ले गए। नींद टूटी तो महिला को मोबाइल याद आयी तो चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच उपरांत महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी।
विस्तार:
मिली जानकारी अनुसार कोतवाली सरोजनीनगर क्षेत्रांतर्गत हिन्दू खंडा, अमौसी गांव निवासी राम जानकी रावत पत्नी सुनील ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि दिनाक 21.04.2026 को पीड़िता अपने घर समर रोबिल की बोरिंग करा रही थी। रात होने पर बोरिंग नही हुई बोरिंग का सारा समान घर के बाहर पड़ा हुआ था जिसकी रखवाली कर रही थी इसी बीच नींद आ गयी। जब नींद टूटी तो मैने टाइम देखने हेतु मोबाइल खोजा तो नहीं मिला। जिसकी शिकायत आनलाइन पुलिस से कर दी थी। दूसरे दिन गांव मे आयी बारात में जाने के लिए अपने जेवरात पहनने के लिए अपनी आलमारी मे देखा तो आलमारी मे जेवर नही थे जिसमे गले का सोने का माला था 200 ग्राम पायल व हाफ पेटी लगभग 1 पाव की थी। सारा सामान चोरी हो गया। घर पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कराया गया तो एक युवक घर मे घुसते हुए दिखाई दिया जिसका नाम विनय ऊर्फ छोटू है पूरा शक है, मेरा मोबाइल व जेवर ले गया है। सरोजनीनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 3 मई को एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
