सोमवार, 4 मई 2026

लखनऊ : घंटाघर क्षेत्र में बेकाबू बस ने मासूम को मारी टक्कर हुआ घायल।।||Lucknow: An innocent child was injured after being hit by an out-of-control bus in the Ghantaghar area.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घंटाघर क्षेत्र में बेकाबू बस ने मासूम को मारी टक्कर हुआ घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्रांतर्गत घटाघर के पास सोमवार शाम एक बेकाबू बस ने तीन वर्षीय मासूम को सड़क पाकर करते वक्त टक्कर मार दी जिससे मासूम गम्भीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल मासूम को केजीएमयू ट्रामा मे भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा देवी मार्ग स्थित फूड कोर्ट घंटाघर के पास से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि विपिन पुत्र कहनूर निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, हाल पता पक्का पुल थाना मदेयगंज जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 03 वर्ष , सड़क पार करते समय बस संख्या UP 51 BT 0683 की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के उपरांत पुलिस द्वारा बिना विलंब किए एंबुलेंस की सहायता से घायल बालक को उपचार हेतु ट्रॉमा सेंटर, केजीएमयू लखनऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। बस संख्या UP 51 BT 0683 को पुलिस कब्जे में लेकर चौकी सतखंडा में खड़ा कराया गया है। थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा घायल बच्चे को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन चालक के संबंध में जानकारी संकलित की जा रही है तथा मौके से प्राप्त साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।