बुधवार, 6 मई 2026

लखनऊ : वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइके बरामद।||Lucknow: Two bike thieves arrested during vehicle checking, stolen bikes recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइके बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरो को हिरासत मे लेकर उनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद किया है। गिरफ्तार युवको के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय पेश किया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने बुधवार 6 मई को वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरो को हिरासत मे लेकर उनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद किया। हिरासत मे लिए गए युवकों का नाम सुहेल पुत्र स्व. सज्जाद (उम्र 22 वर्ष), निवासी- तेजी खेड़ा, थाना पारा, लखनऊ, 2.आरिफ पुत्र मुन्ना (उम्र 22 वर्ष), निवासी- हसियामऊ, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिनके कब्जे से चोरी की स्कूटी एक्टिवा (UP 32 KE 6948), मोटरसाइकिल R15 (UP 32 NR 9670),मोटरसाइकिल CD Deluxe (UP 32 CP 6268) बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 95/26 धारा 317(2) BNS पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
पुलिस के अनुसार दिनांक 06.05.2026 की प्रातः काल म.उ.नि. गौरव कुमारी मय टीम द्वारा कोठारी बंधु लाल पैथ (बिहारीपुर) के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टिकैत राय तालाब की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गयी। पूछताछ व चेकिंग से स्कूटी सवार व्यक्ति सुहेल पुत्र स्व. सज्जाद (उम्र 22 वर्ष), निवासी- तेजी खेड़ा, थाना पारा, लखनऊ व आरिफ पुत्र मुन्ना (उम्र 22 वर्ष), निवासी- हसियामऊ, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ  के पास से चोरी की स्कूटी (एक्टिवा) (UP 32 KE 6948) व बाद में उनकी निशानदेही पर एलडीए कॉलोनी मैदान से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें R15 (UP 32 NR 9670) व  CD Deluxe (UP 32 CP 6268) बरामद की गईं।
 उक्त बरामद वाहनो के सम्बन्ध में अभियुक्तगण से कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि स्कूटी एक्टिवा (UP 32 KE 6948) रानी लक्ष्मीबाई हॉस्पिटल के पास से व मोटरसाइकिल R15 (UP 32 NR 9670): करीब 16-17 माह पूर्व पक्का पुल (इमामबाड़ा) के पास से तथा मोटरसाइकिल CD Deluxe (UP 32 CP 6268): बुद्धेश्वर चौराहा के पास से चोरी किया था। उक्त बरामद वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि स्कूटी की चोरी के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 088/2026 धारा 303(2) BNS, थाना तालकटोरा व CD Deluxe (UP 32 CP 6268) की चोरी के सम्बन्ध में मु.अ.सं. 315/2026 धारा 303(2) BNS, थाना पारा पंजीकृत है।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*03-अपराध का तरीका-*
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने शौक और जीविकोपार्जन के लिए सुनसान जगहों और अस्पतालों के पास से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। बरामद वाहनों को वे आज बेचने की फिराक में एलडीए कॉलोनी के पास एकत्र कर रहे थे। 
बरामदगी का विवरण-
1- स्कूटी एक्टिवा (UP 32 KE 6948): रानी लक्ष्मीबाई हॉस्पिटल के पास से चोरी (संबंधित मु.अ.सं. 088/2026 धारा 303(2) BNS, थाना तालकटोरा)।
2- मोटरसाइकिल R15 (UP 32 NR 9670): करीब 16-17 माह पूर्व पक्का पुल (इमामबाड़ा) के पास से चोरी।
3- मोटरसाइकिल CD Deluxe (UP 32 CP 6268): बुद्धेश्वर चौराहा के पास से चोरी (संबंधित मु.अ.सं. 315/2026 धारा 303(2) BNS, थाना पारा)।
नकद: जामा तलाशी में कुल 130 रुपये बरामद।
दर्ज मुकदमा-
1.मु.अ.सं. 95/26 धारा: 317(2) BNS थाना सआदतगंज लखनऊ
.गिरफ्तार युवकों का नाम -
1. सुहेल पुत्र स्व. सज्जाद (उम्र 22 वर्ष), निवासी- तेजी खेड़ा, थाना पारा, लखनऊ, 
2.आरिफ पुत्र मुन्ना (उम्र 22 वर्ष), निवासी- हसियामऊ, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ
आपराधिक इतिहासः-
अभि0 सुहेल पुत्र स्व. सज्जाद (उम्र 22 वर्ष), निवासी- तेजी खेड़ा, थाना पारा, लखनऊ, 
1. मु0अ0सं0 370/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना पारा लखनऊ
2. मु0अ0सं0 159/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना बाजारखाला लखनऊ
3. मु.अ.सं. 088/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना तालकटोरा लखनऊ
4. मु.अ.सं. 315/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना पारा लखनऊ
5. मु.अ.सं. 95/26 धारा: 317(2) BNS थाना सआदतगंज लखनऊ
अभि0 आरिफ पुत्र मुन्ना (उम्र 22 वर्ष), निवासी- हसियामऊ, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ।
1. मु.अ.सं. 088/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना तालकटोरा लखनऊ
2. मु.अ.सं. 315/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना पारा लखनऊ
3. मु.अ.सं. 95/26 धारा: 317(2) BNS थाना सआदतगंज लखनऊ मे दर्ज है।