लखनऊ :
पत्रकारों के मान सम्मान से नही होगा समझौता उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा ।
शिष्टाचार भेंट में पत्रकारों की समस्याओं पर हुई गम्भीर चर्चा ।
दो टूक : भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
बैठक के दौरान पत्रकारों के हित, उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बैठक में ही पत्रकारों को आ रही समस्याओं, उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चर्चा के दौरान आश्वासन दिया कि सरकार पत्रकारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पत्रकार को कोई समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या धमकी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह शिष्टाचार भेंट पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भविष्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगाती ।
